Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

'टॉक्सिक' का नया वीडियो 'लेडीज एंड लेडीज' रिलीज, दमदार महिला किरदारों की दिखी झलक

रहस्य, स्टाइल, एक्शन और पावर से भरपूर यह वीडियो साफ संकेत देता है कि फिल्म में महिला किरदार कहानी की दिशा तय करते नजर आएंगे। इसके साथ ही यश एक बार फिर हाई-इम्पैक्ट एक्शन अवतार में दिखाई देते हैं।
 

01 Jul 2026

'टॉक्सिक' का नया वीडियो 'लेडीज एंड लेडीज' रिलीज, दमदार महिला किरदारों की दिखी झलक

अभिनेता यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' का नया वीडियो 'लेडीज़ एंड लेडीज़' जारी कर दिया गया है। इस वीडियो के जरिए फिल्म की दुनिया को और विस्तार दिया गया है, जिसमें कहानी की ताकतवर महिला किरदारों की पहली दमदार झलक देखने को मिलती है। रहस्य, स्टाइल, एक्शन और पावर से भरपूर यह वीडियो साफ संकेत देता है कि फिल्म में महिला किरदार कहानी की दिशा तय करते नजर आएंगे। इसके साथ ही यश एक बार फिर हाई-इम्पैक्ट एक्शन अवतार में दिखाई देते हैं।

वीडियो में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी अपने-अपने प्रभावशाली अंदाज में नजर आती हैं। हर किरदार की अलग पहचान और व्यक्तित्व को खास अंदाज में पेश किया गया है। वीडियो की शुरुआत एक अनोखी चेतावनी से होती है, जिसमें कहा जाता है कि यह दुनिया बच्चों के लिए नहीं है। इसके बाद रहस्य, विद्रोह और शक्ति से भरे दृश्य फिल्म के डार्क और स्टाइलिश माहौल की झलक पेश करते हैं। महिला वॉइस-ओवर पूरे वीडियो को और प्रभावशाली बनाता है।

निर्देशक गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने किया है। फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेज़ी में एक साथ शूट किया गया है, जबकि इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। बड़े पैमाने पर तैयार की गई यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'टॉक्सिक' का नया वीडियो 'लेडीज एंड लेडीज' रिलीज, दमदार महिला
रहस्य, स्टाइल, एक्शन और पावर से भरपूर यह वीडियो साफ संकेत देता है कि फिल्म में महिला किरदार कहानी की दिशा तय करते नजर आएंगे। इसके साथ ही यश एक बार फिर हाई-इम्प





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News